Bikaner Bikaner District Rajasthan

3 सुपरवाइजर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित

3 सुपरवाइजर्स को मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने किया सम्मानित
बीकानेर। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम के दौरान समय से पूर्व शत प्रतिशत कार्य करने वाले जिले के तीन सुपरवाइजर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी श्री नवीन महाजन ने मंगलवार को वीसी के जरिए वर्चुअली सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट के एनआईसी वीसी रूम में संभागीय आयुक्त श्री विश्राम मीणा और जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती नम्रता वृष्णि ने संबंधित तीनों सुपरवाइजर को मुख्य निर्वाचन अधिकारी का प्रशस्ति पत्र सौंपकर भौतिक रूप से सम्मानित किया। इस अवसर पर अतिरिक्त जिला निर्वाचन अधिकारी श्री मयंक मनीष, उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुरेश यादव, ईआरओ बीकानेर पूर्व (आईएएस) सुश्री महिमा कसाना,ईआरओ बीकानेर पश्चिम श्री रमेश देव, ईआरओ खाजूवाला श्री पंकज गढ़वाल, एनआईसी डीआईओ श्री संकल्प शर्मा, चुनाव शाखा प्रभारी श्री शिव कुमार पुरोहित समेत चुनाव शाखा के अन्य कार्मिक उपस्थित रहे। जिन तीन सुपरवाइजर का सम्मान किया गया उनमें बीकानेर पश्चिम के सुपरवाइजर श्री उमाशंकर पुरोहित, खाजूवाला के दो सुपरवाइजर श्री राकेश कुमार गोदारा और श्री ओम प्रकाश शर्मा शामिल हैं। इन तीनों ही सुपरवाइजर ने 28 नवंबर को ही अपना कार्य शत प्रतिशत पूर्ण कर लिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *