Bikaner Bikaner District Rajasthan

21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी महायज्ञ का आयोजन

21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा शतचंडी महायज्ञ का आयोजन
बीकानेर। सुजानदेसर स्थित माता काली का मंदिर परिसर और आसपास का हरियाली से आच्छादित क्षेत्र इन दिनों सुबह से लेकर शाम तक ज्योतिषाचार्य पं. राजेन्द्र किराडु के आचार्यत्व में 21 वेदपाठी ब्राह्मणों द्वारा पाठात्मक शतचंडी महायज्ञ एवं चण्डीयज्ञ से गूंजायमान हो रहा है। वहीं शाम को वरिष्ठ समाजसेवी और राजनेता गोपाल गहलोत द्वारा नियमित २५१ से ज्यादा कन्याओं का पूजन किया गया। सेवा पखवाड़े के अंतर्गत नौ दिन तक निरन्तर यह कार्यक्रम गोपाल गहलोत द्वारा आयोजित किया जा रहा है। आयोजन से जुड़े भुवनेश तंवर ने बताया कि कार्यक्रम का समापन एक अक्टूबर को दोपहर महायज्ञ एवं शाम को महाप्रसादी के साथ होगा। इस दौरान माता की महापूजा का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *