

निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में 116 रोगियों का ऑपरेशन
बीकानेर। गंगाशहर राजकीय सैटेलाइट चिकित्सालय में मार्च माह के दौरान आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर में रोगियों के नेत्रों की जांच एवं उपचार किया गया। गंगाशहर नागरिक परिषद् के सम्पतलाल दूगड़ ने बताया कि शिविर में बीकानेर जिले के आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों सहित गंगाशहर व भीनासर से आए रोगियों में से ऑपरेशन योग्य 116 मरीजों का चयन कर उनके लेंस प्रत्यारोपण किए गए। शिविर में ऑपरेशन डॉ. संजीव सहगल द्वारा सफलतापूर्वक किए गए।महेन्द्र चौपड़ा ने बताया कि शिविर के संचालन में नेत्र सहायक अनिल यादव, पंकज, विमल तेजी, मोहम्मद युसुफ, प्रशांत सहित अन्य कर्मचारियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
